logo

इस जोखिम भरे एनकाउंटर के लिए गढवा SP को दिया जा रहा है राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार

इस जोखिम भरे एनकाउंटर के लिए गढवा SP को दिया जा रहा है राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार

गढवा 

गढ़वा जिले के एसपी दीपक पाण्डेय को उनके बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार के लिए गृह मंत्रालय ने नामित किया है। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2022 मे भाकपा माओवादियों से हुई मुठभेड़ के बाद मिली सफलता के लिए मिला है। ज़ब वे लोहरदगा में एएसपी अभियान के तौर पर पदस्थापित थे तब उन्होंने एक शानदार उपलब्धि हासिल की थी।  29 दिसंबर 2022 को उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी की भाकपा माओवादियों का एक दस्ता लोहरदगा जिले के बुगड़ू थाना क्षेत्र के कोरगो के जंगल मे है।

इसी सूचना के आधार पर एएसपी अभियान के नेतृत्व मे जिला पुलिस बल और सीआरपीफ के साथ भाकपा माओवादी के रविंद्र गांझु के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक सब ज़ोनल कमाण्डार चंद्रभान पाहन की मुठभेड़ मे मौत हुई थी जबकी दूसरा सबजोनल कमांडर गोविन्द ब्रिजिया को पकड़ा गया था। 


 

Tags - President's Gallantry Award Police HonourJharkhand News